Breaking
23 Jul 2026, Thu

बस्ती में शिक्षा की नई मिसाल: प्रैक्सिस विद्यापीठ के छात्रों का JEE Mains 2026 में शानदार प्रदर्शन

By Aijaz Alam Khan (Editor)

बस्ती। जनपद के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान प्रैक्सिस विद्यापीठ के विद्यार्थियों ने JEE Mains 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान और जनपद का नाम गौरवान्वित किया है। घोषित परिणामों में कक्षा 12 के छात्रों ने उल्लेखनीय परसेंटाइल प्राप्त कर अपनी मेहनत और संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को प्रमाणित किया है।


प्राप्त अंकों के अनुसार सुयश दुबे ने 93.11 परसेंटाइल, अग्रिम पटेल ने 91.23 परसेंटाइल, यश पाण्डेय ने 87.4 परसेंटाइल, सत्यम ने 87.01 परसेंटाइल, आदित्य ने 86 परसेंटाइल तथा अखिलेश कुमार ने 83.87 परसेंटाइल अर्जित किया। छात्रों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिसर में उत्साह और गर्व का माहौल है।
संस्थान के निदेशक प्रशान्त पाण्डेय एवं प्रधानाचार्य बागीश त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए बताया कि अब सभी सफल छात्र आगामी JEE Advanced की तैयारी में जुटेंगे, जिसके लिए विशेष शैक्षणिक मार्गदर्शन एवं सघन अभ्यास सत्र आयोजित किए जाएंगे।
उल्लेखनीय सफलता पर संस्था परिवार की ओर से कृति शुक्ला, सतीश मेहता, राजकुमार यादव, जयश्री चन्देलिया, राजेश राजपूत, आकांक्षा राज, रितिका राठौर और बबिता त्रिपाठी ने छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
शिक्षा के क्षेत्र में यह उपलब्धि न केवल विद्यार्थियों के परिश्रम का परिणाम है, बल्कि बस्ती जनपद में उभरती शैक्षिक संभावनाओं का भी सशक्त संकेत है।

रिपोर्ट : रिज़वान खान

AKP News 786