Breaking
2 Mar 2026, Mon

सरदार पटेल 150वीं जयंती: महादेवा में उमड़ा जनसैलाब, एकता और राष्ट्रनिर्माण का संकल्प फिर मजबूत

सरदार पटेल 150वीं जयंती

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर महादेवा में उमड़ा जनसमूह, एकता और राष्ट्रनिर्माण का संकल्प हुआ मजबूतबस्ती। श्री राम जानकी कन्या इंटर कॉलेज, महादेवा (पगार, बस्ती) का परिसर मंगलवार को यादगार क्षणों का गवाह बना, जब लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर निवर्तमान विधायक रवि सोनकर के नेतृत्व में विशाल पद यात्रा एवं जनसभा का आयोजन हुआ। भीड़ के अभूतपूर्व जुटान ने यह साबित कर दिया कि सरदार पटेल के सिद्धांत आज भी लोगों के दिलों में उतनी ही ताकत से बसे हुए हैं।मुख्य अतिथि अष्टभुजा प्रसाद शुक्ला ने अपने उद्बोधन में कहा कि सरदार पटेल ने 562 रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर भारत को एक अखंड राष्ट्र का स्वरूप दिया।

सरदार पटेल 150वीं जयंती

उन्होंने कहा कि देश आज भी उनके बलिदान और योगदान को याद करते हुए गर्व का अनुभव करता है। युवाओं से आह्वान किया गया कि वे पटेल के आदर्शों को अपनाकर राष्ट्रवाद और विकास की राह पर आगे बढ़ें।नगर पंचायत बनकटी के अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अरविंद पाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा की बिहार में हुई ऐतिहासिक जीत, राष्ट्रवाद और विकासवादी सोच की जीत है। उन्होंने कहा कि यह जीत सरदार पटेल के ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के स्वप्न को आगे बढ़ाती है।निवर्तमान विधायक रवि सोनकर ने भावुकता के साथ कहा—“सरदार पटेल केवल नेता नहीं, बल्कि राष्ट्र की आत्मा थे। उन्होंने बिना हथियार देश को एकसूत्र में बांधने का अद्भुत कार्य किया। आज देश प्रगति कर रहा है, तो हमारा कर्तव्य है कि उनके विचारों को व्यवहार में लाएँ और आने वाली पीढ़ी को उनके योगदान से अवगत कराएँ।

यह कार्यक्रम श्रद्धांजलि से अधिक देश की एकता-अखंडता के प्रति हमारी शपथ है।”भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा ने कहा कि पटेल के सिद्धांत ही भाजपा के मजबूत संगठन की नींव हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता उनके आदर्शों से प्रेरित होकर जनसेवा का कार्य कर रहा है।कार्यक्रम में मंचासीन रहे—जगदीश प्रसाद शुक्ला, साऊँघाट ब्लॉक प्रमुख अभिषेक कुमार, कुदराह ब्लॉक प्रमुख अनिल दुबे, सदर ब्लॉक प्रमुख राकेश श्रीवास्तव, भानु प्रकाश मिश्रा, भाजपा महामंत्री चंद्रशेखर मुन्ना, अभय पाल, श्रुति अग्रहरि, पूर्व जिला अध्यक्ष सुशील सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता। सभी ने पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।राष्ट्रगान और राष्ट्रीय एकता के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। सभा ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि सरदार पटेल की विचारधारा आज भी राष्ट्र को दिशा और शक्ति प्रदान कर रही है।प

रमानन्द मिश्रा

AKP News 786