Breaking
2 Mar 2026, Mon

सामाजिक समरसता सम्मान बस्ती: समाजसेवी तेज प्रताप सिंह हुए ‘हिंदू रत्न’ से सम्मानित | AKP News 786

सामाजिक समरसता सम्मान बस्ती

बस्ती। योगीराज बाबा गंभीर नाथ प्रेक्षागृह, गोरखपुर में विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित भव्य प्रांतीय अधिवेशन में जनपद बस्ती से समाजसेवी तेज प्रताप सिंह को सामाजिक समरसता सम्मान (हिंदू रत्न) से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर तेज प्रताप सिंह ने विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश के समस्त सम्मानित पदाधिकारियों के प्रति हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सनातन धर्म, संगठन विस्तार एवं आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने हेतु यह अधिवेशन अत्यंत प्रेरणादायक एवं ऊर्जा प्रदान करने वाला रहा।

— रिज़वान खान की रिपोर्ट
AKP News 786