
Diesel Theft Arrest Basti: हाईवे पर डीजल चोरी करने वाले 2 चोर गिरफ्तार, कार व अवैध तमंचा बरामद
बस्ती: थाना पुरानी बस्ती पुलिस एवं एसओजी टीम बस्ती की संयुक्त कार्यवाही में हाईवे पर खड़े वाहनों से डीजल चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई जनपद बस्ती में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मु0अ0सं0 144/2025 धारा 303(2) BNS थाना पुरानी बस्ती से संबंधित मामले में पुलिस ने दिनांक 19 जनवरी 2026 को समय करीब 03:40 बजे चैनपुरवा अंडरपास के पास से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। अभियुक्त हाईवे पर सबदईया कला हाईवे एवं परसा जाफर जायका ढाबा के पास खड़े वाहनों से डीजल चोरी करते थे।
गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक स्विफ्ट डिजायर कार संख्या UP57Q6270 (सफेद रंग) बरामद की गई। वाहन की डिग्गी से कुल तीन गैलन बरामद हुए, जिनमें दो गैलन 40 लीटर के और एक गैलन 30 लीटर का था। इनमें से दो गैलनों में डीजल भरा हुआ पाया गया, जिसकी कुल मात्रा लगभग 70 लीटर बताई गई।
इसके अतिरिक्त पुलिस ने डीजल चोरी में प्रयुक्त उपकरण भी बरामद किए, जिनमें पीले रंग की प्लास्टिक पाइप, पेचकस, जैक टूल, व्हील पाना, पाना रिंच, बैटरी लॉक, विभिन्न नंबरों के रिंच, सब्जी काटने वाला छोटा चाकू तथा अन्य उपकरण शामिल हैं।
कार के डैशबोर्ड डिग्गी से एक अदद अवैध तमंचा 12 बोर, एक जिंदा कारतूस 12 बोर तथा 1320 रुपये नकद भी बरामद किए गए। बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
- विवेक पासवान उर्फ सेठ पुत्र वंशु पासवान, निवासी रामनगर कडजहां (धूसी टोला), थाना खोराबार, जनपद गोरखपुर, उम्र लगभग 30 वर्ष।
- विपिन पासवान पुत्र चंद्रिका पासवान, निवासी बेलवार, थाना खोराबार, जनपद गोरखपुर, उम्र लगभग 19 वर्ष।
अभियुक्त विवेक पासवान का आपराधिक इतिहास
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अभियुक्त विवेक पासवान उर्फ सेठ का पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके विरुद्ध गोरखपुर एवं बस्ती जनपदों में चोरी, आर्म्स एक्ट एवं अन्य धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस की सख्त चेतावनी
Diesel Theft Arrest Basti मामले में पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि हाईवे पर चोरी एवं अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जाएगा। आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
पुलिस का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई से जिले में अपराधियों के हौसले पस्त होंगे और आम जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी।
