गोरखपुर। वलियों के वली बड़े पीर दस्तगीर गौसे आज़म रहमतुल्लाह अलैह की याद में अकीदत के साथ इलाहीबाग में जश्ने गौसुलवरा का प्रोग्राम आदर्श आटो मोबाइल्स हीरो एजेंसी मोतीराम अड्डा के प्रोपराइटर हाजी खुर्शीद आलम खान की जानिब से निकट आगा मस्जिद, इलाहीबाग में बड़े ही अदबों एहतराम के साथ मनाया गया। जलसे में आलिम मौलाना मुफ्ती आबिद रजा मऊ, मौलाना आरिफ खान घोसी, हाफिज व कारी मोहम्मद मोहसिन रजा, बलरामपुर से शायरे इस्लाम कारी सनाउर्रहमान, मौलाना राशिद रजा, मौलाना वसीम अख्तर अजीजी और मौलाना अफजल बरकाती की मौजूदगी ने महफिल को रूहानी व सुहानी बगीचा बना दिया। जलसे में हजरत बाबा मुबारक खां शहीद रहमतुल्लाह अलैह के अध्यक्ष इकरार अहमद और वरिष्ठ काउन्सलर खैरूल बशर बतौर मेहमान-ए- खुसूसी शरीक थे।
जलसे को खिताब करते हुए मौलाना मुफ्ती आबिद रजा ने कहा कि हजरत अब्दुल कादिर जीलानी बड़े पीर दस्तगीर ने तमाम मुल्कों का दौरा कर अवाम को भलाई की दावत दी। उन्होंने कहा कि हजरत अब्दुल कादिर जीलानी बड़े पीर दस्तगीर ने दुनिया से नफरत मिटाकर मुहब्बत और भाईचारे का पैगाम देकर सभी के जीवन में खुशियों की बहार लाने के लिए तबलिग किया। मौलाना रजा ने कहा कि अल्लाह तआला का संदेश लेकर आने वाले सभी संदेश वाहकों ने धर्म, जात, पंथ, मजहब की बुनियाद पर दुनिया भर में रहने की सीख दी।
इस मौके पर वरिष्ठ समाजसेवी हाजी खुर्शीद आलम खान की सामाजिकता को देखते हुए हजरत मुबारक खां शहीद दरगाह की ओर से अध्यक्ष इकरार अहमद, वरिष्ठ काउंसलर खैरूल बशर, हाजी कलीम अहमद फरजंद सहित तमाम उलेमाओं की मौजूदगी में उन्हें सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर हाजी खुर्शीद आलम खान ने सभी मेहमानों का शुक्रिया अदा किया।
जलसे में मुख्य रूप से जमील अहमद, इमरान अहमद, मोहम्मद शादाब खान, मोहम्मद अय्यूब खान, मंजूर आलम, सैयद अरशद, मैनुद्दीन, हाजी कलीम अहमद फरजंद, अब्दुल्लाह, सैयद शहाब अहमद, सज्जाद अली रहमानी, अफजाल अहमद खान बब्लू, जफर खान, फैयाज अहमद, मुर्तजा हुसैन रहमानी, मुन्ना वारसी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
रिज़वान खान की रिपोर्ट
AKP News 786
