
बस्ती- मुख्यमंत्री रेशम विकास योजना अंतर्गत पांच दिवसीय फॉर्म स्तरीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम राजकीय रेशम फॉर्म कजरीकुंड विकासखंड कप्तानगंज बस्ती पर प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री महेश कुमार शुक्ल (उपाध्यक्ष गोसेवा आयोग उ0प्र0) के कर कमलों द्वारा उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर राज्यमंत्री जी ने लाभार्थियों को प्रशिक्षण किट वितरित किया तथा लाभार्थियों को योजना से जुड़कर, आत्मनिर्भर बनने की शुभकामनाएं दिया।इस अवसर पर राज्य मंत्री ने शहतूत पौध रोपित किया।कार्यक्रम में हरेन्द्र यादव उपायुक्त उद्योग तथा नितेश सिंह सहायक निदेशक रेशम, हामिद आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सहायक निदेशक रेशम ने किया।
रिज़वान खान की रिपोर्ट
AKP न्यूज़ 786
