Breaking
23 Jul 2026, Thu

IGRS रैंकिंग में बस्ती रेंज प्रथम स्थान पर, डीआईजी संजीव त्यागी ने टीम को दी शाबाशी

बस्ती- आईजीआरएस (इंटीग्रेटेड ग्रेवेंस रिड्रेसल सिस्टम) की माह अक्टूबर-2025 की रैंकिंग में बस्ती रेंज ने प्रदेश भर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि रेंज स्तर पर शिकायतों के प्रभावी एवं समयबद्ध निस्तारण के प्रति पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की सतत प्रतिबद्धता का परिणाम है ।इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर पुलिस उप महानिरीक्षक बस्ती, परिक्षेत्र संजीव त्यागी द्वारा परिक्षेत्रीय कार्यालय के प्रभारी आईजीआरएस निरीक्षक ब्रजेन्द्र प्रसाद पटेल एवं उनके अधीनस्थों को शाबाशी दी गयी ।


रिज़वान खान की रिपोर्ट
AKP न्यूज़ 786