Mission Shakti Phase 5 Basti

Mission Shakti Phase 5 Basti: बहू-बेटी सम्मेलन के जरिए महिलाओं को किया गया जागरूक
बस्ती | 10 फरवरी 2026
पुलिस अधीक्षक बस्ती के निर्देशन में जनपद बस्ती के विभिन्न थानों द्वारा Mission Shakti Phase 5 Basti के अंतर्गत बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को साइबर अपराध, महिला सशक्तिकरण, नारी सुरक्षा, स्वावलंबन एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना रहा।
एंटी रोमियो स्क्वाड द्वारा सघन चेकिंग अभियान
एंटी रोमियो स्क्वाड टीम जनपद बस्ती द्वारा कंपनी बाग, बड़ेबन, क्रिसेंट मॉल सहित अन्य भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर चेकिंग की गई। चौपाल लगाकर महिलाओं और बालिकाओं को पंपलेट वितरित किए गए तथा महिला अपराध और विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।
इस दौरान अनावश्यक रूप से घूम रहे लगभग 20 व्यक्तियों से पूछताछ की गई, जिसमें से 03 व्यक्तियों से माफीनामा भरवाया गया।
थाना लालगंज क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम
मिशन शक्ति टीम थाना लालगंज द्वारा द्वारिकानाथ इंटर कॉलेज सरायघाट एवं अन्य भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में चेकिंग की गई। महिलाओं एवं बालिकाओं को पंपलेट वितरित कर महिला सुरक्षा, अपराध से बचाव और सहायता हेल्पलाइन की जानकारी दी गई।

थाना गौर द्वारा भ्रमणशील चेकिंग
थाना गौर मिशन शक्ति टीम द्वारा क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर चेकिंग अभियान चलाया गया। चौपाल के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया। एंटी रोमियो चेकिंग के दौरान 03 व्यक्तियों से माफीनामा भरवाया गया तथा अन्य को सख्त हिदायत देकर छोड़ा गया।
महिला थाना की विशेष कार्रवाई
महिला थाना मिशन शक्ति टीम द्वारा महिला अस्पताल, कटेश्वर पार्क एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर चेकिंग की गई। इस दौरान लगभग 40 लोगों की चेकिंग की गई, जिसमें 01 व्यक्ति से माफीनामा भरवाकर सख्त चेतावनी दी गई।
थाना कलवारी में छात्राओं को किया गया जागरूक
मिशन शक्ति टीम थाना कलवारी द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय बहादुरपुर में पंपलेट वितरित कर छात्राओं को महिला अपराध, साइबर सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।
महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस की प्रतिबद्धता
Mission Shakti Phase 5 Basti के तहत चलाया गया यह अभियान महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। बस्ती पुलिस द्वारा आगे भी इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम लगातार जारी रखे जाएंगे।
👉 महिला सुरक्षा से जुड़ी हर अपडेट के लिए AKP News 786 को फॉलो करें।
परमानंद मिश्रा की रिपोर्ट
