Breaking
2 Mar 2026, Mon

Traffic Month:बस्ती पुलिस की रात्रि चेकिंग अभियान में 550 वाहनों की जांच, 50 का चालान व 15 वाहन जब्त

Traffic Month

पुलिस उप महानिरीक्षक बस्ती, परिक्षेत्र बस्ती श्री संजीव त्यागी व पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री अभिनन्दन के निर्देश के क्रम में यातायात माह नवंबर-2025 के तहत क्षेत्राधिकारी सदर/यातायात श्री सत्येन्द्र भूषण तिवारी के पर्यवेक्षण में यातायात पुलिस बस्ती व थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा

दिनांक 08/09.11.2025 की रात्रि में शहर क्षेत्रांतर्गत अलग-अलग स्थानों पर करीब 550 संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चेकिंग किया गया, जिस दौरान वाहनों/चालकों के नियमानुसार अभिलेखों के न पाये जाने पर 50 वाहनों का चालान एवं 15 वाहनों को जब्त किया गया।
परमानन्द मिश्रा की रिपोर्ट
AKP न्यूज़ 786