Breaking
2 Mar 2026, Mon

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

By Aijaz Alam Khan (Editor)

जनपद बस्ती के परसरामपुर थाना क्षेत्र में दर्ज नाबालिग अपहृता से दुष्कर्म के गंभीर प्रकरण में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।


थानाध्यक्ष विश्व मोहन राय के नेतृत्व में पंजीकृत मु0अ0सं0- 40/2026 धारा 137(2), 87, 352, 351(3), 65(1), 54 बीएनएस एवं 3/4(2), 4/17 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत वांछित अभियुक्तों को दिनांक 17 फरवरी 2026 की प्रातः लगभग 05:15 बजे ग्राम तल्हवापुर मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में—
मनीष वर्मा पुत्र हनुमान वर्मा, निवासी ग्राम खंडवा कुंवर, थाना परसरामपुर, जनपद बस्ती।
अतुल वर्मा पुत्र जगदीश वर्मा, निवासी ग्राम खंडवा कुंवर, थाना परसरामपुर, जनपद बस्ती।
पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को विधिवत हिरासत में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी टीम में शामिल अधिकारी/कर्मचारी—
उपनिरीक्षक कुर्बान अली, उपनिरीक्षक ओमप्रकाश भारती, उपनिरीक्षक अशोक कुमार, हेड कांस्टेबल सुभाष चंद्र एवं हेड कांस्टेबल जगत नारायण, थाना परसरामपुर, जनपद बस्ती।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से बताया गया कि महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराधों के मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी तथा दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

रिपोर्ट : परमानन्द मिश्रा