जनपद बस्ती में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना वाल्टरगंज पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बस्ती के समक्ष प्रस्तुत किया।

🔹 गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:
सिकन्दर पुत्र सोहराब अली (उम्र 18 वर्ष)
निवासी – पुर्सिया, थाना वाल्टरगंज, जनपद बस्ती
(सम्बंधित मुकदमा संख्या 582/2024, धारा 363, 366, 376(2n), 376(3) IPC)
शिवपूजन पुत्र चतुर्बली (उम्र लगभग 65 वर्ष)
निवासी – हरदिया चौराहा, थाना कोतवाली, जनपद बस्ती
(सम्बंधित मुकदमा संख्या 1269/2013, धारा 147, 323, 504 IPC)
शिवलाल पुत्र चतुर्बली (उम्र लगभग 60 वर्ष)
निवासी – हरदिया चौराहा, थाना कोतवाली, जनपद बस्ती
(सम्बंधित मुकदमा संख्या 1269/2013, धारा 147, 323, 504 IPC)
🔹 गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
थानाध्यक्ष वाल्टरगंज – शशांक कुमार सिंह
उ0नि0 कृष्ण कुमार सिंह
उ0नि0 राममणि उपाध्याय
उ0नि0 जगदीश यादव
हे0का0 रमेश यादव
हे0का0 मिथुन कन्नौजिया
का0 बृजेश चौहान
पुलिस प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा फरार/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान निरंतर जारी रहेगा।
जनपद पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप तथा आमजन में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ हुई है।
रिपोर्ट – परमानन्द मिश्रा
