जनपद बस्ती के थाना कलवारी क्षेत्र में नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में वांछित चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 13 फरवरी 2026 को पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना कलवारी में मु0अ0सं0 26/2026 धारा 69/352/351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष कलवारी गजेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय हुई और आरोपी की तलाश शुरू की गई।

पुलिस ने 20 फरवरी 2026 को सुबह 10:40 बजे क्षेत्र के कलवारी मुस्तहकम गेट के पास से अभियुक्त रोहित कुमार पुत्र डोलई, निवासी मुरादपुर थाना कलवारी, जनपद बस्ती को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष गजेन्द्र प्रताप सिंह के साथ हेड कांस्टेबल कैलाशनाथ यादव एवं कांस्टेबल श्यामसुंदर शामिल रहे। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि महिला अपराधों के मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
रिपोर्ट : परमानन्द मिश्रा
