बस्ती।
प्रैक्सिस विद्यापीठ की सभी शाखाओं के मध्य एक भव्य अंतर-विद्यालयी प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9 एवं 11 के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रैक्सिस विद्यापीठ शिवा कॉलोनी, रुधौली, लखनापार, हनुमानगंज एवं कलवारी की शाखाओं से लगभग 3500 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रैक्सिस विद्यापीठ के प्रबंध निदेशक प्रशांत कुमार पाण्डेय ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के प्रति रुचि एवं आत्मविश्वास विकसित करना है, ताकि वे भविष्य में अपनी पसंद की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए स्वयं को बेहतर ढंग से तैयार कर सकें।
परीक्षा के सुचारु संचालन की जिम्मेदारी शिवा कॉलोनी शाखा में प्राचार्य वागीश त्रिपाठी एवं पर्यवेक्षक श्रीमती कृति शुक्ला को सौंपी गई। रुधौली शाखा में प्राचार्या पंकज शर्मा एवं पर्यवेक्षक चन्द्रभूषण पाण्डेय, लखनापार शाखा में प्राचार्या जयश्री चन्द्रेलिया एवं पर्यवेक्षक शिवानी सिंह, हनुमानगंज शाखा में केन्द्र व्यवस्थापक कविता त्रिपाठी एवं पर्यवेक्षक सतीश मेहता तथा कलवारी शाखा में केन्द्र व्यवस्थापक रितिका राठौर एवं पर्यवेक्षक राजकुमार ने परीक्षा को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया।
प्रतियोगिता के शांतिपूर्ण एवं सफल आयोजन पर विद्यालय प्रबंधन ने समस्त टीम सदस्यों, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
रिज़वान खान की रिपोर्ट
AKP News 786
