महिला पर जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे 02 आरोपी दबोचे
महिला पर जान से मारने की नीयत से की गई बर्बर मारपीट और अन्य जघन्य अपराध के मामले में फरार चल रहे दो शातिर अभियुक्तों को थाना रुधौली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई इंस्पेक्टर संजय दुबे के नेतृत्व में की गई, जिसने एक बार फिर साबित किया कि महिला अपराध के खिलाफ रुधौली पुलिस का रुख सख्त और बेखौफ है।

घटना 13 अप्रैल 2025 को घटित हुई थी, जिसके आधार पर मु0अ0सं0 290/25 धारा 191(2), 191(1), 115(2), 351(3), 74, 76, 110, 333, 109 BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
गिरफ्तारी 27 नवंबर 2025, सुबह 10:08 बजे तहसील मोड़, कस्बा रुधौली से की गई।
🔎 गिरफ्तार अभियुक्त
🧩 ध्रुव चंद्र
पुत्र — राम लोटन यादव
उम्र — 34 वर्ष
पता — वार्ड नं. 07, शांति नगर, रुधौली, बस्ती
🧩 घनश्याम
पुत्र — स्व. ललित प्रसाद यादव
उम्र — 34 वर्ष
पता — वार्ड नं. 07, शांति नगर, रुधौली, बस्ती
दोनों आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहे थे।
👮♂️ जिन्होंने सफलता दिलाई — पुलिस टीम
✔ उ0नि0 एजाज अहमद
✔ हे0का0 धीरेन्द्र दुबे
✔ का0 अंकित राय
पुलिस टीम के त्वरित एक्शन और लगातार मॉनिटरिंग के कारण इन आरोपियों की गिरफ्तारी संभव हो सकी। दोनों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई प्रचलित है और न्यायालय में पेशी की तैयारी की जा रही है।
🔹 रुधौली पुलिस ने स्पष्ट संकेत दिया है —
⚠ महिला पर अत्याचार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। अपराध कितना भी बड़ा हो, बचना नामुमकिन है।
परमानन्द मिश्रा की रिपोर्ट
AKP News 786
