Breaking
21 Apr 2026, Tue

दुबौलिया पुलिस की बड़ी सफलता: युवती को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी दबोचा

बस्ती — शादी का झांसा देकर युवती को बहला-फुसलाकर भगाने व धर्म परिवर्तन कर दुराचार करने वाला आरोपी गिरफ्तार


थाना दुबौलिया पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। थाना दुबौलिया में पंजीकृत मु0अ0सं0 212/2025 धारा 87 बीएनएस (बढ़ोतरी धारा 69 बीएनएस) एवं धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/5(1) के तहत वांछित अभियुक्त को पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आज 27.11.2025 को सुबह 11:32 बजे पण्डुलघाट पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया।


आरोपी पर आरोप है कि उसने युवती को शादी का प्रलोभन देकर बहला-फुसलाकर भगाया, धर्म परिवर्तन कराया और उसके साथ दुराचार किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अभियान चलाकर अभियुक्त की तलाश शुरू की थी।
👉 गिरफ्तार अभियुक्त
1️⃣ जब्बार अली
पुत्र – मोहम्मद अली
निवासी – आराजी डूही धर्मपुर मुस्तहकम (पाण्डेय का पुरवा) थाना दुबौलिया, जनपद बस्ती
उम्र – लगभग 25 वर्ष
👮‍♂️ गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
थानाध्यक्ष – शशांक कुमार सिंह, थाना दुबौलिया, जनपद बस्ती
उ0नि0 – प्यारेलाल, थाना दुबौलिया
का0 – हरेन्द्र यादव, थाना दुबौलिया
का0 – दिवाकर पटेल, थाना दुबौलिया
पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध अग्रिम आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा मामले की संवेदनशील प्रकृति को देखते हुए पूरे प्रकरण पर सतत निगरानी रखी जा रही है।

परमानन्द मिश्रा की रिपोर्ट
AKP News 786