बस्ती में कोहराम — फुटहिया ओवरब्रिज बना मौत का चौराहा
फुटहिया पुलिस चौकी के नज़दीक ओवरहाइट गन्ना लदा ट्रक अचानक बेकाबू होकर पलट गया, और देखते ही देखते ई-रिक्शा को मौत की दीवार में बदल दिया।
ट्रक के नीचे दबे ई-रिक्शा में बैठे लोगों की चीखों ने दिल दहला दिया।
दो लोगों की दर्दनाक मौत, कई गंभीर रूप से घायल — अभी भी हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका।
गन्ने का पहाड़ हटाने के लिए जेसीबी की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, तब जाकर लोगों को बाहर निकाला जा सका।
इधर हादसा हुआ, उधर ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
सबसे कड़वी हकीकत —
इतनी भयावह त्रासदी के बाद भी सीओ संजय सिंह मौके पर नहीं पहुंचे, जिससे लोगों का गुस्सा उबाल पर।
स्थानीय लोगों के तीखे आरोप:
🔸 ओवरहाइट वाहन रोज़ मौत लेकर सड़कों पर दौड़ रहे हैं
🔸 अधिकारी ‘विटामिन एम’ की ताकत पर आंख-कान बंद किए बैठे हैं
🔸 गन्ना क्रय केंद्रों के ट्रकों के पेपर तक अधूरे, फिर भी बिना रोक-टोक दौड़ रहे
🔸 आरटीओ—पुलिस गठजोड़ पर सवालों की बौछार
यह हादसा केवल दुर्घटना नहीं, बल्कि
परिवहन और निगरानी तंत्र की पूरी नाकामी का खुला ऐलान है।
जनता की आवाज गूंज रही है —
⚠️ नजराना बंद करो, नियम लागू करो
⚠️ वरना सड़कें यूं ही क़ब्रगाह बनती रहेंगी
💥 हादसे ने दो ज़िंदगियाँ निगल लीं… लेकिन CO कलवारी की एक्टिविटी ने उठाए सवाल
💥 लोग बोले — “जब तक शव चीरघर न पहुँचा, अधिकारी दिखे ही नहीं… मीडिया कैमरा आया तो पहुंच गए ओवरब्रिज के नीचे” देखे क्या बोले है CO कलवारी संजय सिंह
परमानन्द मिश्रा की रिपोर्ट
