फ्लिपकार्ट ऑफिस चोरी का खुलासा — 05 शातिर गिरफ्तार, मोबाइल-लैपटॉप-कैश व दो बाइक बरामद
बस्ती।
जनपद बस्ती पुलिस को आज बड़ी सफलता मिली है। थाना गौर पुलिस टीम, स्वाट टीम बस्ती और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई ने फ्लिपकार्ट (Smardace Solution Pvt. Ltd.) ऑफिस में हुई सनसनीखेज चोरी की घटना का पर्दाफाश करते हुए 05 अभियुक्तों को चोरी के कीमती सामानों और दो मोटरसाइकिलों के साथ गिरफ्तार कर लिया।
अभियुक्तों को गुप्त सूचना के आधार पर 26 नवंबर 2025 की रात लगभग 00:10 बजे चौरा घाट के पास से घेराबंदी कर दबोचा गया।

🔹 गिरफ्तार अपराधी
नाम
पिता का नाम
उम्र
पता
रवि शर्मा
रामभवन शर्मा
23
सेठा, थाना कप्तानगंज
बलजीत शर्मा उर्फ़ बल्ली
रामजनक शर्मा
28
सेठा, थाना कप्तानगंज
सूरज उर्फ़ इन्द्रजीत
स्व. ध्रुपचन्द
24
सेठा, थाना कप्तानगंज
आनन्द कुमार वर्मा
रामभवन वर्मा
24
परसपुर दुबौली, थाना कप्तानगंज
मनीष कुमार चौधरी
राजमणि चौधरी
28
गनेशपुर, थाना वाल्टरगंज
🔹 बरामद सामग्री (बड़ी सफलता)
✔ 08 मोबाइल फोन
✔ 01 लैपटॉप
✔ 01 कैमरा लेंस
✔ लेमिनेटर, वाटर बॉयलर, ग्राइंडर, राउटर, UPS समेत कई इलेक्ट्रॉनिक आइटम
✔ कपड़े, जूते व बच्चों के परिधान
✔ ₹1,800 नगद
✔ 02 मोटरसाइकिल (अपराध में प्रयुक्त)
🔍 घटना कैसे हुई थी?
13 नवंबर 2025 की रात फ्लिपकार्ट ऑफिस, बभनान – वार्ड नं. 10 सुभाष नगर, नहर कॉलोनी में हुई चोरी की सूचना थाना गौर को मिली थी।
चोर ऑफिस से लैपटॉप, मोबाइल, कीमती सामान और ₹33,449 नकद उठा ले गए थे।
मामला पंजीकृत होते ही पुलिस टीमों को तत्काल खुलासे के लिए लगाया गया।
🗣 पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा
अभियुक्तों ने बताया कि—
🔸 सभी बेरोजगार थे और पैसों की जरूरत के कारण योजना बनाई
🔸 चोरी से पहले 2 दिन तक ऑफिस की रेकी की
🔸 रात 1 बजे ताला तोड़कर चोरी की
🔸 कुछ सामान नेपाल में पहले ही बेच दिया
🔸 सीसीटीवी DVR नेपाल जाते समय नदी में फेंक दिया
📌 अपराध इतिहास (सबसे शातिर भी शामिल)
रवि शर्मा – NDPS एक्ट 272/2022, 104/2023
आनन्द चौधरी – IPC व SC/ST एक्ट 54/2021, 298/2022
मनीष चौधरी – BNS व SC/ST एक्ट 231/2024
👮♂️ टीम जिसने किया कमाल
थानाध्यक्ष गौर – संतोष कुमार
प्रभारी स्वाट टीम – उ0नि0 चन्दन कुमार
प्रभारी सर्विलांस सेल – उ0नि0 शेषनाथ यादव
प्रभारी चौकी बभनान – उ0नि0 अजय नाथ कन्नौजिया
स्वाट, गौर थाने व सर्विलांस टीम के अन्य पुलिस कर्मी
⚖ कानूनी कार्रवाई
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर
धारा 331(4), 305(a) BNS में धारा 317(2) BNS की वृद्धि करते हुए आगे की विधिक कार्यवाही प्रचलित।
🔥 पुलिस की सटीक प्लानिंग, फुर्ती और टीमवर्क ने चोरी के बड़े मामले का एक हफ्ते में खुलासा कर अपराधियों को सलाखों तक पहुंचा दिया।
बस्ती पुलिस की कार्रवाई की हर ओर सराहना हो रही है।
परमानन्द मिश्रा की रिपोर्ट
