Breaking
17 Apr 2026, Fri

भारत का गौरव – हमारा संविधान-डॉ0 वी. के. वर्मा

संविधान दिवस पर पंक्तियां

भारत का सविधान है, भारत का सर्वोच्च बिधान।
अपने संविधान का करते ’वर्मा’ हमसब अति सम्मान।
आज की तिथि उनचास में हुआ संविधान यह पारित।
भीमराव अम्बेडकर जी ने किया इसे निस्तारित।
छब्बीस जनवरी सन् पचास से लागू अपना संविधान है।
संविधान है दिवस आज ही भारत अपना चिर महान है।
बाबा अम्बेडकर जी थे संविधान निर्माता।
उनके ऊपर गर्व कर रही अपनी भारत माता।
आओ हम सब भारतवासी खुशियाँ आज मनाएँ।
संविधान दिवस पर ’वर्मा’ घर-घर अलख जगाएँ।
छव्वीस नवम्बर का प्रभात है प्रकृति-नटी हरषाई।
संविधान दिवस पर तुमको देता आज बधाई।

डा० वी० के० वर्मा
आयुष चिकित्साधिकारी, जिला चिकित्सालय-बस्ती।