बस्ती थाना परसरामपुर पुलिस ने अपराधियों के मंसूबों पर करारी चोट करते हुए थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का सफल पर्दाफाश कर लिया। पुलिस ने कम समय में ही पूरी गैंग का पता लगाकर चोरी करने वाले 02 शातिर अपराधियों व चोरी का सामान खरीदने वाले 01 सोनार को गिरफ्तार कर लाखों का चोरी का सामान बरामद कर लिया।
आज सुबह 07:55 बजे पुलिस टीम ने गोपीनाथपुर के पास घेराबंदी करते हुए तीनों को दबोचा। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्तों से चोरी के सामान की बरामदगी की गई। इस मामले में थाना परसरामपुर पर मु0अ0सं0 343/2025 धारा 305(ए), 331(4), 317(2) बीएनएस के तहत कानूनी कार्रवाई प्रचलित है।

🔎 गिरफ़्तार किए गए आरोपी
🔹 दिनेश पुत्र रघुवीर (23 वर्ष) — निवासी रसूलपुर, थाना परसरामपुर
🔹 राजेश पुत्र संतराम (37 वर्ष) — निवासी रसूलपुर, थाना परसरामपुर
🔹 अमरनाथ पुत्र रामअवतार (55 वर्ष) — सोनार, निवासी ग्राम अमौली, थाना परसरामपुर
💰 बरामद चोरी का सामान
✔ 01 जोड़ी पावजेब (सफेद धातु)
✔ 03 अंगूठी (पीली धातु – दो पुरुष, एक महिला)
✔ 03 लॉकेट (छोटा एवं बड़ा – पीली धातु)
✔ 02 नाक की कील (पीली धातु)
✔ ₹1300 नकद
👮 ऑपरेशन को अंजाम देने वाली पुलिस टीम
▪ थानाध्यक्ष परसरामपुर — भानू प्रताप सिंह
▪ व0उ0नि0 — झारखण्डेय पाण्डेय
▪ उ0नि0 — अशोक कुमार
▪ कांस्टेबल — शिव यादव
▪ कांस्टेबल — बृजभूषण सिंह
▪ कांस्टेबल — आनंद यादव
🔰 परसरामपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अपराध व अपराधियों पर सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
परमानन्द मिश्रा की रिपोर्ट
