Breaking
2 Mar 2026, Mon

कड़ी निगरानी में बोर्ड परीक्षा की तैयारियाँ, अधिकारियों ने किया केंद्रों का औचक निरीक्षण

By Aijaz Alam Khan (Editor)

हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आया।

मंगलवार को अपर जिलाधिकारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्यामकांत ने उपजिलाधिकारी सदर के साथ शहर क्षेत्र के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।


अधिकारियों ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए केंद्र व्यवस्थापकों को शासन-प्रशासन से जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी दी और उनका कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


निरीक्षण के दौरान राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, खैर इंटर कॉलेज, बेगम खैर इंटर कॉलेज तथा ए०पी०एन० कॉलेज सहित कई परीक्षा केंद्रों का गहन निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने सीसीटीवी व्यवस्था, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा, परीक्षार्थियों की तलाशी व्यवस्था और केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती का भी जायजा लिया।


अपर पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं अपर जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापकों को पारदर्शिता एवं अनुशासन के साथ परीक्षा संपन्न कराने की हिदायत दी।
जिला प्रशासन की इस सक्रियता से यह स्पष्ट है कि बोर्ड परीक्षा को सकुशल और नकलमुक्त संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क और प्रतिबद्ध है।

रिपोर्ट : परमानन्द मिश्रा

AKP News 786