जनपद बस्ती के थाना मुण्डेरवा क्षेत्र में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त संदीप कुमार (29) पुत्र सतिराम, निवासी ऊचगाँव, थाना मुण्डेरवा को सोमवार दोपहर करीब 2 बजे गोदमवा मोड़ से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 32/2026 के तहत धारा 69, 352, 351(3) बीएनएस में मुकदमा दर्ज है।
पुलिस के अनुसार, 14 फरवरी 2026 को पीड़िता ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि संदीप कुमार ने शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की थी, जिसकी जांच उपनिरीक्षक जावेद खान द्वारा की जा रही थी।
पुलिस टीम ने साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी टीम में शामिल अधिकारी:
थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह
उपनिरीक्षक जावेद खान
कांस्टेबल जितेन्द्र शाह
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं से जुड़े अपराधों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
रिपोर्ट : परमानन्द मिश्रा
