Breaking
22 Jul 2026, Wed

आस्था के संग सेवा: पिलखाए में अखंड रामायण पाठ संग निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर व भंडारे का आयोजन

By Aiiaz Alam Khan (Editor)

बस्ती: जनपद के ग्राम पंचायत पिलखाए स्थित बाबा पिल्केश्वर नाथ मंदिर गड़हा परिसर में आस्था और सेवा का संगम देखने को मिला। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 15 फरवरी को समाजसेवी डॉ. ओमप्रकाश गुप्ता के संयोजन में अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया, जिसके उपरांत आज विशाल भंडारे एवं निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन संपन्न हुआ।


स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा फीता काटकर किया गया। शिविर में क्षेत्रीय जनता के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था की गई, जिसमें ब्लड जांच, शुगर जांच और बीपी जांच जैसी सुविधाएं उपलब्ध रहीं। साथ ही जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया।
शिविर में डॉ. फकरे यार, डॉ. रविंद्र कुमार, डॉ. ए. के. वर्मा, डॉ. राकेश कुमार एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ ने सक्रिय भूमिका निभाई।
कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्राम प्रधान दीपचंद यादव, विकास यादव, सूर्य नारायण तिवारी, ठेकेदार जय राम गुप्ता, पवन कुमार गुप्ता, रामविलास गुप्ता, सचिन कुमार गुप्ता, एन. के. मिश्रा सहित अनेक गणमान्य नागरिकों का सराहनीय सहयोग रहा।
धार्मिक आयोजन के साथ जनसेवा की यह पहल क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने लाभ उठाया।

रिपोर्ट : रिज़वान खान

AKP News 786