Breaking
22 Jul 2026, Wed

सरदार बल्लभ भाई पटेल स्मृति पार्क का लोकार्पण: कुंआनो तट पर शहर को मिला आधुनिक ओपन जिम और वॉकिंग ट्रैक

By Aijaz Alam Khan (Editor)

बस्ती। जनपद में नागरिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में सोमवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया, जब नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा ने वार्ड नंबर 13 महरीखांवा स्थित सरदार बल्लभ भाई पटेल स्मृति पार्क का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अंकुर वर्मा सहित कई सभासद और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।


कुंआनो तट के निकट विकसित इस पार्क में अत्याधुनिक ओपन जिम मशीनें स्थापित की गई हैं। उद्घाटन के बाद नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि पार्क में नागरिकों के लिए सुसज्जित वॉकिंग ट्रैक तैयार किया गया है, जिससे सुबह-शाम टहलने वालों को बेहतर सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि जल्द ही बच्चों के लिए झूले और अन्य खेल उपकरण भी लगाए जाएंगे, ताकि यह पार्क हर आयु वर्ग के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बने।
नेहा वर्मा ने कहा कि नगर पालिका का उद्देश्य शहरवासियों को स्वच्छ, सुरक्षित और स्वास्थ्यवर्धक वातावरण उपलब्ध कराना है। पार्क में प्रकाश व्यवस्था, बैठने की समुचित व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाएं भी चरणबद्ध रूप से सुनिश्चित की जाएंगी।
भाजपा नेता अंकुर वर्मा ने कहा कि पटेल स्मृति पार्क का विकास सुनियोजित और चरणबद्ध तरीके से किया गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह पार्क न केवल वार्ड नंबर 13 बल्कि पूरे नगर के लोगों के लिए स्वास्थ्य और मनोरंजन का प्रमुख केंद्र बनेगा।
उद्घाटन समारोह में सभासद विद्यावती देवी, निर्मला यादव, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, मोहम्मद इदरीश, कृष्ण कुमार पाण्डेय उर्फ सोनू, रामसनेही यादव, राजन ठाकुर, पंकज चौधरी, रमेश गुप्ता, सुभाष श्रीवास्तव, जीवन चौधरी लारा, कृष्णा चौधरी, मोहम्मद आमिर, महेंद्र सोनकर, मोहम्मद अयूब सहित जेई निर्माण सिविल अर्पित निगम, विवेक श्रीवास्तव, विक्रम चौहान, गणेश श्रीवास्तव, रमेश श्रीवास्तव, दीपक गौड़, पार्थ श्रीवास्तव, सूरज गुप्ता और अभिलाष श्रीवास्तव समेत विभागीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
कुंआनो तट पर विकसित यह पार्क शहर के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ नागरिकों के स्वास्थ्य संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

रिपोर्ट : रिज़वान खान

AKP News 786