Breaking
23 Jul 2026, Thu

अमन-चैन और भाईचारे के संदेश के साथ कलेक्ट्रेट में प्रबुद्धजनों की अहम बैठक

By Aijaz Alam Khan


बस्ती जनपद में अमन-चैन और सामाजिक सौहार्द को लेकर कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी के समक्ष एक अहम बैठक आयोजित की गई।


सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव जी की अगुवाई में आयोजित इस बैठक में जिले के प्रबुद्ध नागरिकों ने खुलकर अपनी बात रखी और शांति, एकता व भाईचारे को मजबूत बनाए रखने की मांग की।


बैठक के दौरान प्रबुद्धजनों ने कहा कि बस्ती की पहचान आपसी भाईचारा और सामाजिक समरसता है, जिसे हर हाल में कायम रखा जाना चाहिए।

उन्होंने प्रशासन से भी अपेक्षा जताई कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव ने सभी बातों को गंभीरता से सुनते हुए भरोसा दिलाया कि जनपद में अमन-चैन बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है। जिलाधिकारी ने भी सभी वर्गों से सहयोग की अपील की।