इंस्टाग्राम धमकी मामला बस्ती


बस्ती। जनपद के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के निवासी एक युवक को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले अभिषेक वर्मा ने बताया कि दिनांक 16 अप्रैल 2026 को शाम लगभग 5 बजे कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने इंस्टाग्राम की अलग-अलग आईडी जैसे altafraja_786, itz_dirganh–153, novi_kumar_809063 के माध्यम से उसे और उसकी माता को अशोभनीय शब्दों में गालियां दीं।पीड़ित के अनुसार, रात लगभग 9 बजे पुनः अन्य आईडी से उसे डराया-धमकाया गया तथा जान से मारने की धमकी दी गई।
इस घटना के बाद युवक में भय का माहौल बना हुआ है और उसने अपनी जान-माल की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।
पीड़ित ने मामले की लिखित शिकायत कोतवाली में देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कदम उठाती है और आरोपियों पर कब तक कार्रवाई होती है।
रिजवान खान की रिपोर्ट
AKP News 786
यह खबर भी पढ़े 👇
/https://akpnews786.com/बस्ती-नशा-तस्करी-मामला/
