Breaking
19 Jun 2026, Fri

ईद के दूसरे दिन बहराइच में दर्दनाक हादसा: नेपाल में डूबने से अर्श की मौत, चार साथी फरार

By Aijaz Alam Khan (Editor)

जनपद बहराइच के मोहल्ला नाज़िरपुरा से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। यह हादसा ईद के दूसरे दिन, रविवार (इतवार) को हुआ बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, पांच लड़के एक साथ घर से निकले थे। लेकिन कुछ समय बाद चार लड़के वापस आ गए और उन्होंने इस बारे में किसी को कुछ नहीं बताया। जब परिजनों ने तलाश शुरू की, तब मामला सामने आया।
जांच के दौरान पता चला कि सभी लड़के नेपाल गए थे। बाद में ड्राइवर को पकड़कर पूछताछ की गई, तो उसने बताया कि अर्श नाम का लड़का दोपहर करीब 2 बजे ही पानी में डूब गया था।
इस घटना के बाद बाकी चारों लड़के फरार हो गए, जिससे मामला और भी गंभीर हो गया है।


मृतक अर्श मोहल्ला नाज़िरपुरा, बहराइच का निवासी था।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और फरार लड़कों की तलाश जारी है।
👉 ईद की खुशियों के बीच इस घटना ने पूरे इलाके में शोक की लहर फैला दी है।

रिपोर्ट : इमरान खान

AKP News 786