Breaking
17 Apr 2026, Fri

ऑपरेशन कन्विक्शन” की बड़ी सफलता — पत्नी हत्या मामले में अभियुक्त राकेश शर्मा को कठोर आजीवन कारावास एवं ₹10,000 अर्थदंड

“ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत पैरवी सेल तथा थाना वाल्टरगंज पुलिस द्वारा की गयी सशक्त व प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप पारिवारिक विवाद में पत्नी की हत्या कारित करने वाले अभियुक्त को कठोर आजीवन कारावास व रुपये 10000/- के अर्थदंड की हुई सजा-

दिनांक- 27.11.2022 को वादी द्वारा थाना वाल्टरगंज पर दिये गये तहरीर के आधार पर थाना वाल्टरगंज पर मु0अ0सं0 353/2022 धारा 302 भादवि बनाम 1. राकेश शर्मा पुत्र रामशरण ग्राम हटवा बाजार थाना रूधौली जनपद बस्ती के विरुद्ध पंजीकृत कर विवेचक द्वारा विवेचना पूर्ण कर आरोप पत्र माननीय न्यायालय प्रेषित किया गया।

पुलिस अधीक्षक बस्ती के निर्देशन में पैरवी सेल बस्ती एवं थाना वाल्टरगंज पुलिस की सशक्त व प्रभावी पैरवी से अभियुक्त 1. राकेश शर्मा उपरोक्त को दिनांक- 26.11.2025 को माननीय न्यायालय एडीजे प्रथम बस्ती द्वारा कठोर आजीवन कारावास व रुपये 10000/- के अर्थदंड की सजा सुनाई गयी।

— परमानन्द मिश्रा की रिपोर्ट
AKP News 786