Breaking
17 Apr 2026, Fri

ऑपरेशन साथ-साथ के तहत महिला थाना की सराहनीय पहल, टूटते परिवारों को मिला नया जीवन

By Aijaz Alam Khan

बस्ती। महिला सशक्तिकरण और पारिवारिक सौहार्द की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए महिला थाना बस्ती ने “ऑपरेशन साथ-साथ” अभियान के अंतर्गत दो टूटते परिवारों को फिर से जोड़ने में सफलता प्राप्त की है।


दिनांक 12 जनवरी 2026 को प्रभारी निरीक्षक महिला थाना डॉ. शालिनी सिंह के कुशल नेतृत्व में पति-पत्नी के दो जोड़ों के बीच लंबे समय से चले आ रहे आपसी मनमुटाव को दूर कर सुलह-समझौता कराया गया। पहले मामले में रिंकी पत्नी छठ्ठू, निवासी बड़ोसर थाना दुबौलिया तथा दूसरे मामले में प्रिया सिंह पत्नी पप्पू सिंह, निवासी खमहरिया सुजात थाना हरैया, जनपद बस्ती के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा था।
विभिन्न कारणों से रिश्तों में आई कड़वाहट के चलते दोनों ही दंपती एक-दूसरे के साथ रहने को तैयार नहीं थे। महिला थाना द्वारा परामर्श केंद्र पर समझाइश, संवाद और सकारात्मक पहल के माध्यम से दोनों पक्षों को एक साथ रहने के लिए राजी किया गया।
सफल सुलह-समझौते के पश्चात दोनों दंपतियों को महिला थाने से राजी-खुशी विदा किया गया। महिला थाना की यह पहल समाज में पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करने की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम मानी जा रही है।

रिपोर्ट : परमानन्द मिश्रा
AKP News 786