Breaking
22 Jul 2026, Wed

कृषि यंत्र ई-लाटरी बस्ती: 11 नवम्बर को होगा चयन, जिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्रक्रिया शुरू

कृषि यंत्र ई-लाटरी बस्ती

विशय:- दिनांक 27 जून 2025 से 12 जुलाई 2025 एवं 15 अक्टूबर 2025 से 29 अक्टूबर 2025 तक हुए आनलाइन कृषि यंत्रों के बुकिंग के पश्चात कृषि विभाग के द्वारा अनुदान पर वितरित किये जाने वाले कृषि यंत्रों के लाभार्थियों का ई-लाटरी के माध्यम से चयन। वित्तीय वर्ष 2025-26 में सब मिषन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन एवं इनसीटू योजनान्तर्गत ई-लाटरी के माध्यम से रू0 10000/- से अधिक अनुदान वाले कृषि यंत्र कस्टम हायरिंग सेन्टर, किसान ड्रोन एवं सुपर सीडर इत्यादि की ई-लाटरी की प्रक्रिया जनपद में दिनांक 11 नवम्बर 2025 समय 12ः00 बजेे जिलाधिकारी महोदया, बस्ती की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार, बस्ती में प्रारम्भ की जायेगी। उक्त के क्रम में जनपद के समस्त किसान भाईयों को सूचित किया जाता है, कि जिन कृषक बन्धुओं ने उपरोक्त योजनाओं के अन्तर्गत अनुदान पर यंत्र क्रय करने हेतु आनलाईन आवेदन किया है, वह दिनांक 11 नवम्बर 2025 को विकास भवन सभागार, बस्ती में ससमय उपस्थित हो, जिससे कि ई-लाटरी की प्रक्रिया की जा सके। जो भी कृषक भाई अनुपस्थित होंगे उन्हे उपस्थित अन्य किसान भाईयों एवं समिति के द्वारा ई-लाटरी के माध्यम से चयनित लाभार्थियों के नाम से सहमत माना जायेगा एवं उन्हे कोई आपत्ति नही है, ऐसा मानकर प्रक्रिया पूर्ण की जायेगी।रिज़वान खान की रिपोर्ट AKP न्यूज़ 786