Breaking
17 Apr 2026, Fri

कोतवाली क्षेत्र में घर में चोरी, एसपी बोले—जल्द होगा खुलासा

By Aijaz Alam Khan (Editor)

बस्ती। बस्ती पुलिस द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्र में एक घर में हुई चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्यवाही की जा रही है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक बस्ती ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस व फॉरेंसिक टीम को मौके पर भेजा गया।


पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घर से नगदी व कुछ कीमती सामान चोरी होने की बात सामने आई है। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया है तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है और कई अहम सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं।
उन्होंने कहा कि घटना के शीघ्र अनावरण के लिए विशेष टीम गठित कर दी गई है। क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है तथा सर्विलांस टीम को भी सक्रिय किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही घटना का खुलासा कर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को घटना से संबंधित कोई भी जानकारी हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।

रिपोर्ट : परमानन्द मिश्रा

AKP News 786