डॉक्टर वी.के. वर्मा को जन्मदिन की दिली मुबारकबाद
जहाँ मुफ़्त इलाज से उम्मीद पलती है,
जहाँ गरीब की तकलीफ़ भी सुनी जाती है।
वो दर है डॉ. वी.के. वर्मा साहब का,
जहाँ हर मज़लूम को राहत दी जाती है।
न दौलत की परख, न हैसियत का सवाल,
बस मरीज़ की आँखों में देखा जाता है हाल।
हमदर्दी जिनकी फितरत, सेवा जिनका ईमान,
गरीबों के मसीहा हैं—ये कहता है हर इंसान।
आज जन्मदिन पर सूफ़ी एजाज़ क़ादरी ये कहता है,
कि रब ऐसे फ़रिश्तों को ज़मीन पर भेजता है।
दुआ है कि हर साँस में बढ़े आपका सुकून,
आपकी मौजूदगी बने लाखों का जुनून।
इलाज में शिफ़ा, बातों में राहत का असर,
सूफ़ी एजाज़ क़ादरी की दिल से है ये दुआ,
आप रहें सलामत, रहे नेकियों का साया।
जन्मदिन मुबारक, डॉ. वी.के. वर्मा साहब 🌹
संस्थापक/प्रबंधक
पटेल एस. एम. एच. हॉस्पिटल एण्ड पैरामेडिकल कॉलेज
गोटवा- बस्ती!

