Breaking
17 Apr 2026, Fri

थाना गौर के चौकी बभनान क्षेत्रांतर्गत ओवरलोडिंग वाहनों, विशेषकर गन्ना लदे वाहनों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया

थाना गौर के चौकी बभनान में क्षेत्राधिकारी हरैया सुश्री स्वर्णिमा सिंह के नेतृत्व में थानाध्यक्ष गौर संतोष कुमार व प्र0चौकी बभनान उ0नि0 अजय कन्नौजिया द्वारा उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग के अधिकारी /कर्मचारी और थाना गौर के पुलिस बल के संयुक्त तत्वावधान में थाना क्षेत्र गौर में ओवरलोडिंग वाहनों, विशेष रूप से गन्ना लदे ट्रक और ट्रैक्टर ट्रालियों का मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्यवाही किया गया। 12 वाहनों (ट्रक और चार ट्रैक्टर-ट्राली सहित) का चालान किया गया।

इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरन्तर चलाई जाएगी तथा ओवरलोडिंग करने वाले वाहन स्वामियों/चालकों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।  सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों में निर्धारित क्षमता से अधिक भार न लादें तथा यातायात नियमों का पूर्णतः पालन करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

परमानन्द मिश्रा की रिपोर्ट
AKP News 786