Breaking
21 Apr 2026, Tue

दुबखरा में दबंगई: कवरेज कर रहे पत्रकार से मारपीट, AKP News 786 संपादक ने मांगी सख्त कार्रवाई

By Aijaz Alam Khan (Editor)

बस्ती जनपद में पेट्रोल-डीजल की किल्लत को उजागर करना एक पत्रकार को भारी पड़ गया। दुबखरा स्थित पेट्रोल पंप पर जमीनी हकीकत दिखा रहे पत्रकार वैदिक द्विवेदी पर कुछ दबंग तत्वों ने हमला कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पत्रकार मौके पर मौजूद लंबी कतारों और पेट्रोल के लिए परेशान आम लोगों से बातचीत कर रहे थे।

इसी दौरान कुछ दबंगों ने उन्हें घेर लिया, पहले अभद्र भाषा का प्रयोग किया और फिर मारपीट कर भय का माहौल बनाने की कोशिश की।
यह पूरी घटना दुबखरा स्थित पेट्रोलियम पंप की है, जहां पिछले कुछ दिनों से ईंधन संकट के चलते अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।
घटना के बाद पत्रकारों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। इसे प्रेस की स्वतंत्रता पर सीधा हमला बताया जा रहा है।
AKP News 786 के संपादक एजाज़ आलम खान ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।

AKP News 786