Breaking
17 Apr 2026, Fri

नववर्ष 2026 पर एसपी बस्ती की जनपदवासियों से अपील—शांति, सौहार्द और सुरक्षा बनाए रखें

By Aijaz Alam Khan

बस्ती: नव वर्ष 2026 के स्वागत अवसर पर पुलिस अधीक्षक बस्ती ने जनपद के नागरिकों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील की है।


उन्होंने कहा कि 31 दिसंबर की रात्रि एवं 01 जनवरी को उत्सव का आनंद जिम्मेदारी एवं अनुशासन के साथ लिया जाए, ताकि नववर्ष की शुरुआत सुरक्षित और सकारात्मक माहौल में हो।

पुलिस अधीक्षक ने भरोसा दिलाया कि जनपदीय पुलिस परिवार नागरिकों की सुरक्षा के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है और कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक सभी कदम उठाए गए हैं।

परमानन्द मिश्रा की रिपोर्ट

AKP News 786