Breaking
22 Jul 2026, Wed

नव वर्ष 2026 पर डॉ. वी. के. वर्मा का शांति, सद्भाव और मानवता का संदेश

नव वर्ष 2026 पर डॉ. वी. के. वर्मा

By Aijaz Alam Khan

नूतन वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ ! यह नया साल आपके जीवन में ढेर सारी खुशियाँ, सफलता, स्वास्थ्य और समृद्धि लेकर आए, आपके सभी सपने पूरे हों, और हर दिन नई ऊर्जा व उत्साह से भरा रहे । आपको और आपके परिवार को नव वर्ष 2026 की ढेर सारी बधाई ।

प्रस्तुत है कुछ पंक्तियाँ

नया वर्ष हो मंगल दायक ,
विघ्न दूर सब करें विनायक।
जन-जन में हो खुशियां व्याप्त,
मिले स्नेह सब का पर्याप्त ।
रहे सभी प्राणी खुशहाल,
रहे ना कोई भी बेहाल ।
रहे देश में अमन और शांति,
किसी तरह की रहे ना भ्रांति।
बना रहे नित भाईचारा ,
चारो तरफ रहे उजियारा।
नया वर्ष लाए समरसता,
हर प्राणी नित मिले विहँसता।
सबका सपना हो साकार,
करें एक दूजे से प्यार।
आपस में ना रहे दुराव,
रहे मोहब्बत औ सद्भाव।
नया वर्ष यह मंगलमय हो ,
मानवता की जय हो जय हो।।

डॉ. वी. के. वर्मा
आयुष चिकित्साधिकारी
जिला चिकित्सालय बस्ती