Breaking
27 Apr 2026, Mon

परसा दमया में डीआईएफए हायर सेकेंडरी स्कूल का जलवा, यूपी बोर्ड रिजल्ट में शानदार प्रदर्शन

By Editor Aijaz Alam Khan

बस्ती। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में डी.आई.एफ.ए हायर सेकेंडरी स्कूल, परसा दमया (बस्ती) के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है।

विद्यालय का परिणाम इस वर्ष भी शत-प्रतिशत सफलता और बेहतर अंकों के साथ चर्चा का विषय बना हुआ है।विद्यालय के प्रिंसिपल एजाज़ आलम खान ने छात्रों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के अटूट विश्वास का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि हमारे बच्चों ने यह साबित कर दिया है कि सही दिशा और निरंतर प्रयास से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक जावेद आलम खान सहित समस्त स्टाफ ने भी छात्रों की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इंटरमीडिएट (कक्षा 12) के प्रमुख परिणाम:वसीम खान – 77%, विजय पाल – 67%, सुंदुस फातमा – 65%, शाहीन बानो – 65%, मोहम्मद कलाम – 63% हाईस्कूल (कक्षा 10) के प्रमुख परिणाम:इकरा खातून – 83%, मनीषा – 81%, आफरीन बानो – 78%, रंजना – 77%, इसरार अहमद – 74%, आमीना खातून – 72%, निशा कुमारी – 72%, शमीम अहमद – 70%, मोहम्मद युसूफ – 69%, सुहेल अहमद – 67%, शिवा – 66%, जमाल – 65%, अब्दुल रहमान – 64%, उस्मान – 63%, मोहम्मद बेलाल – 60%

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि आगे भी संस्थान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर मार्गदर्शन के माध्यम से छात्रों को सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा।

AKP NEWS 786