बस्ती। 23 नवंबर 2025 — जनपद बस्ती में आज “पुलिस झंडा दिवस” गरिमा और गौरव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री अभिनन्दन ने रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस ध्वज फहराकर समारोह की शुरुआत की।
एसपी बस्ती ने उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा जारी संदेश को पढ़कर सुनाया और कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन तथा राष्ट्र व पुलिस ध्वज की मर्यादा को सर्वोपरि रखने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि पुलिस ध्वज केवल प्रतीक नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और साहस की शपथ है।
समारोह के दौरान एसपी बस्ती ने अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रतीकात्मक पुलिस फ्लैग चिन्ह लगाकर सम्मानित किया और उन्हें कर्तव्य पालन में संवेदनशीलता, सतर्कता और ईमानदारी बनाए रखने हेतु प्रेरित किया।

इस मौके पर क्षेत्राधिकारी लाइन, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन, तथा अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। समारोह गरिमामय और अनुशासित माहौल में संपन्न हुआ।
रिपोर्ट: परमानन्द मिश्रा
