जनपद बस्ती पुलिस लाइन सभागार कक्ष में शुक्रवार को पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारी/कर्मचारियों के सम्मान में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपनी सम्पूर्ण सेवा अवधि के दौरान निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्तव्यपरायणता के साथ कार्य करने वाले उपनिरीक्षक सशस्त्र पुलिस श्री कोलाहल यादव के अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने पर उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।

विदाई समारोह में क्षेत्राधिकारी लाइन श्री प्रदीप कुमार त्रिपाठी द्वारा सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक श्री कोलाहल यादव को शॉल एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर उनके उज्ज्वल, सुखद एवं स्वस्थ भविष्य की कामना की गई। क्षेत्राधिकारी लाइन ने अपने संबोधन में उनके सेवा काल की सराहना करते हुए कहा कि उनका अनुशासित एवं समर्पित कार्य व्यवहार पुलिस विभाग के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन, आरटीसी प्रभारी, यातायात प्रभारी, परिवहन शाखा प्रभारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। साथ ही सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक के परिजन भी समारोह में मौजूद रहे, जिससे वातावरण भावनात्मक और गरिमामय बना रहा।
सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी का विवरण-
उ0नि0 स0पु0 श्री कोलाहल यादव, पुलिस लाइन, जनपद बस्ती।
रिपोर्ट : परमानन्द मिश्रा
