बस्ती : पूर्व विधायक जनाब अफसर यून अहमद साहब का इलाज के दौरान Sanjay Gandhi Postgraduate Institute of Medical Sciences में इंतकाल हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

मरहूम जनाब अफसर यून अहमद साहब सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में अपनी सादगी, मिलनसार व्यक्तित्व और जनसेवा के लिए विशेष पहचान रखते थे। उनके इंतकाल से समाज एवं क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है।
अल्लाह पाक मरहूम की मगफिरत फरमाए, उन्हें जन्नतुल फिरदौस में आला मुकाम अता करे तथा तमाम घरवालों और चाहने वालों को सब्र-ए-जमील अता फरमाए।
🤲 आमीन या रब्बुल आलमीन
