Breaking
17 Apr 2026, Fri

पैड़ा बाबा की सफारी गाड़ी में आग: पैड़ा धाम में वाहन जलने की घटना पर पुलिस जांच जारी

पैड़ा बाबा की सफारी गाड़ी में आग, पुलिस जांच में जुटी

बस्ती जिले के थाना वाल्टरगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पैड़ा धाम में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब पैड़ा बाबा की सफारी गाड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते गाड़ी धू-धू कर जलने लगी। घटना की सूचना मिलते ही थाना स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

पैड़ा बाबा की सफारी गाड़ी में आग लगने के मामले को पुलिस ने गंभीरता से लिया है। क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा दी गई बाइट में बताया गया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है और सभी तथ्यों को संकलित किया जा रहा है। साथ ही अभियोग पंजीकरण एवं अन्य आवश्यक अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। शॉर्ट सर्किट, तकनीकी खराबी या किसी अन्य वजह की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

घटना के बाद पैड़ा धाम क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है ताकि पैड़ा बाबा की सफारी गाड़ी में आग लगने की वास्तविक वजह सामने आ सके।

परमानन्द मिश्रा की रिपोर्ट

AKP News 786