Breaking
22 Jul 2026, Wed

बस्ती आग हादसा:बस्ती में भयावह आग! गोंनार गाँव का पूरा घर राख—₹1.50 लाख जेवरात व मिनी ट्रैक्टर जलकर खाक

बस्ती आग हादसा

बस्ती ज़िले के लालगंज थाना क्षेत्र के गोंनार गाँव में अचानक लगी भीषण आग से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। यह घटना कल शाम लगभग 5 बजे हुई जब अर्जुन प्रसाद के घर में अज्ञात कारणों से आग भड़क उठी।

आग इतनी तेज़ थी कि कुछ ही मिनटों में घर का सारा सामान स्वाहा हो गया। आग ने अनाज, कपड़े, घरेलू वस्तुएं और एक मिनी ट्रैक्टर को भी राख में बदल दिया, जिसकी कीमत काफी अधिक बताई जा रही है। साथ ही, करीब ₹1,50,000 कीमत के सोने-चांदी के जेवर भी जलकर नष्ट हो गए।

इस हादसे से पीड़ित परिवार पूरी तरह सदमे में है और उन पर बड़ा आर्थिक बोझ टूट पड़ा है। ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग तेजी से फैलती चली गई।

सूचना पाकर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग सबकुछ जलाकर राख कर चुकी थी।घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

रिपोर्टर – रिज़वान खान

AKP NEWS 786