Breaking
22 Jul 2026, Wed

बस्ती: आलम रूहानी मिशन ट्रस्ट के रूहानी ऑफिस की नींव रखी गई

By Editor Aijaz Alam Khan

बस्ती में रूहानी सेवा के लिए नई पहल, पठान टोला में रखी गई नींव

बस्ती जनपद के पुरानी बस्ती स्थित पठान टोला क्षेत्र में आलम रूहानी मिशन ट्रस्ट के रूहानी कार्यालय के लिए 800 वर्गफीट भूमि पर आज विधिवत नींव रखी गई। इस पवित्र कार्य की अगुवाई मिशन के अध्यक्ष सूफ़ी एजाज़ आलम खान क़ादरी ने की।

नींव भराई का कार्य सम्पन्न

नींव भराई का कार्य 30 मार्च, सोमवार से प्रारंभ होकर 01 अप्रैल 2026, बुधवार को पूर्ण हुआ। इस अवसर पर सूफ़ी साहब के वालिद जनाब जावेद आलम खान साहब तथा गोरखपुर से पधारे उनके ससुर एडवोकेट मोहम्मद आलम सिद्दीकी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

दुआओं के साथ रखी गई बुनियाद

मिशन के उपाध्यक्ष हाफ़िज़ व कारी मोहम्मद असलम क़ादरी, हाफिज यूनुस, मौलाना मोहम्मद आमिर रज़ा क़ादरी व अन्य सभी की मौजूदगी में दुआओं के साथ इस रूहानी केंद्र की बुनियाद रखी गई।

निःशुल्क रूहानी सेवाएं मिलेंगी

सूत्रों के अनुसार, इस रूहानी कार्यालय के माध्यम से आम जनमानस को निःशुल्क आध्यात्मिक सेवाएं प्रदान की जाएंगी। यहां लोगों की मानसिक, शारीरिक एवं आर्थिक समस्याओं का समाधान रूहानी तरीकों और दुआओं के माध्यम से किया जाएगा, जिससे समाज के हर वर्ग को लाभ मिलने की उम्मीद है।

पहले से चल रही हैं सेवाएं

गौरतलब है कि सूफ़ी एजाज़ आलम खान क़ादरी वर्तमान में प्रत्येक रविवार को काटेश्वर पार्क के पीछे जयपुरवा में तथा प्रत्येक जुमेरात को दारुल उलूम इस्लामिया फैज़ाने आलम, परसा दमया (बस्ती) में निःशुल्क रूहानी इलाज करते हैं।

आने से पहले संपर्क जरूरी

दूर-दराज से आने वाले लोगों के लिए अपील की गई है कि वे पहले मोबाइल नंबर 9451437422 पर संपर्क कर समय निर्धारित कर लें, उसके बाद ही मुलाकात के लिए पहुंचें।

क्षेत्र में बढ़ी उम्मीद

इस पहल को क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण आध्यात्मिक सेवा के रूप में देखा जा रहा है, जिससे जरूरतमंदों को नई उम्मीद और राहत मिलने की संभावना है।

AKP News 786