Breaking
17 Apr 2026, Fri

बस्ती चोरी मामले में गिरफ्तारी: जूता-चप्पल दुकान और घर से आभूषण चोरी करने वाले 2 शातिर चोर दबोचे गए

By Aijaz Alam Khan

बस्ती चोरी मामले में गिरफ्तारी

बस्ती चोरी मामले में गिरफ्तारी: जूता-चप्पल दुकान और घर से आभूषण चोरी करने वाले 2 शातिर चोर गिरफ्तार

जनपद बस्ती: बस्ती चोरी मामले में गिरफ्तारी के तहत थाना नगर पुलिस और एसओजी टीम बस्ती ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए जूता-चप्पल की दुकान और घर से आभूषण चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का माल, नगदी और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

रात्रि गश्त के दौरान मिली बड़ी सफलता

दिनांक 02 फरवरी 2026 को थाना नगर पुलिस टीम रात्रि गश्त, संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि नगर बाजार में जूता-चप्पल की दुकान और थाना कोतवाली क्षेत्र के आनन्द नगर कटरा में घर से चोरी करने वाले अभियुक्त दुर्गा मंदिर पोखरा के पास मौजूद हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस और एसओजी टीम ने कस्बा नगर दुर्गा मंदिर पोखरा के उत्तरी छोर से समय करीब 05:50 बजे दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

  • रामदेव यादव उर्फ प्रिंस, पुत्र छिनमिन यादव, उम्र लगभग 38 वर्ष, निवासी महरीपुर, थाना नगर, जनपद बस्ती
  • आजम अली उर्फ अजमेर, पुत्र मोहम्मद जलील, उम्र लगभग 20 वर्ष, निवासी महरीपुर, थाना नगर, जनपद बस्ती

चोरी की घटनाओं का विवरण

गिरफ्तार अभियुक्तों ने दिनांक 06/07 जनवरी 2026 की रात नगर बाजार स्थित जूता-चप्पल की दुकान में चोरी की थी। इसके अलावा दिनांक 10/11 जनवरी 2026 को थाना कोतवाली क्षेत्र के आनन्द नगर कटरा में एक घर से आभूषण चोरी की घटना को अंजाम दिया था।

बस्ती चोरी मामले में गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने दोनों मामलों से संबंधित चोरी का माल बरामद किया है।

बरामदगी का विवरण

  • 01 मंगलसूत्र
  • 02 अंगूठी
  • 04 कान के टप्स (पीली धातु)
  • 07 जोड़ी पायल
  • 08 बिछुआ (सफेद धातु)
  • 01 मोबाइल फोन (रेडमी कंपनी)
  • ₹9,200 नगद
  • 01 अपाचे मोटरसाइकिल संख्या UP51AR 1626

आपराधिक इतिहास भी आया सामने

पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों अभियुक्त पहले भी कई आपराधिक मामलों में संलिप्त रह चुके हैं। विशेष रूप से आजम अली उर्फ अजमेर के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

  • थानाध्यक्ष नगर – भानू प्रताप सिंह
  • प्रभारी एसओजी टीम – निरीक्षक विकास यादव
  • उपनिरीक्षक कन्हैया लाल मौर्य, अवधेश शर्मा
  • हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल टीम, थाना नगर व एसओजी बस्ती
  • सर्विलांस सेल टीम, बस्ती

पुलिस का सख्त संदेश

बस्ती चोरी मामले में गिरफ्तारी के बाद पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान जारी रहेगा। आम जनता से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

👉 ऐसी ही ताज़ा और भरोसेमंद अपराध खबरों के लिए AKP News 786 से जुड़े रहें।

परमानंद मिश्रा की रिपोर्ट

AKP News 786