Breaking
23 Jul 2026, Thu

बस्ती: युवक को कमरे में बंद कर जलाने की आरोपी महिला गिरफ्तार, इलाज के दौरान युवक की मौत

बस्ती मुण्डेरवा आगजनी हत्या मामला

By Editor Aijaz Alam Khan

बस्ती: युवक को कमरे में बंद कर जलाने की आरोपी महिला गिरफ्तार, इलाज के दौरान हुई थी युवक की मौत

बस्ती: जनपद बस्ती के थाना मुण्डेरवा क्षेत्र में युवक को कमरे में बंद कर आग लगाने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई थी, जिसके बाद मामले में हत्या की धारा बढ़ाई गई।

मुण्डेरवा रेलवे स्टेशन से हुई गिरफ्तारी

थाना मुण्डेरवा पुलिस ने मु0अ0सं0-108/2026 धारा 103(1) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्ता क्रांति चौधरी पत्नी दयाशंकर निवासी थाल्हापार थाना लालगंज जनपद बस्ती को दिनांक 08 मई 2026 को मुण्डेरवा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

चार वर्षों से साथ रह रहे थे युवक और महिला

पुलिस के अनुसार आवेदिका सरस्वती पत्नी सीताराम गुप्ता निवासी बरहुआ थाना मुण्डेरवा ने थाना स्थानीय पर तहरीर देकर बताया था कि क्रांति चौधरी पिछले चार वर्षों से उनके पुत्र रामचंद्र गुप्ता के साथ बिना शादी किए पति-पत्नी की तरह रह रही थी। पिछले दो महीनों से दोनों उनके घर में रह रहे थे।

कमरे में आग लगाकर फरार होने का आरोप

आरोप है कि 01 मई 2026 की रात करीब 11 बजे क्रांति चौधरी ने कमरे में आग लगा दी और दरवाजा बंद करके मौके से फरार हो गई। आग की चपेट में आने से रामचंद्र गुप्ता गंभीर रूप से झुलस गया था। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती कराया गया था।

इलाज के दौरान युवक की मौत

घटना के बाद थाना मुण्डेरवा में धारा 118(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। लेकिन 06 मई 2026 की रात करीब 10 बजे इलाज के दौरान रामचंद्र की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने मुकदमे में धारा 103(1) बीएनएस की बढ़ोतरी करते हुए आरोपी महिला की तलाश तेज कर दी थी।

इन पुलिसकर्मियों ने की कार्रवाई

  • थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह
  • वरिष्ठ उपनिरीक्षक अमरनाथ यादव
  • हेड कांस्टेबल पुनीत पाठक
  • कांस्टेबल कामोद कुशवाहा
  • महिला कांस्टेबल मौसम यादव

फिलहाल पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

परमानंद मिश्रा की रिपोर्ट

AKP News 786