जनपद में ईद-उल-फ़ित्र को लेकर उत्साह अपने चरम पर है। त्योहार को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए विभिन्न संस्थाओं द्वारा नमाज़ के औक़ात जारी किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में आलम रूहानी मिशन ट्रस्ट की जानिब से गाँधी नगर स्थित ईदगाह एवं आसपास की मस्जिदों में ईद की नमाज़ का समय निर्धारित कर सार्वजनिक किया गया है। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि सभी अकीदतमंद तय समय का पालन करते हुए नमाज़ अदा करें।

वहीं, ईदगाह कमेटी पुरानी बस्ती ने भी अपने क्षेत्र अंतर्गत आने वाली तमाम मस्जिदों के लिए नमाज़ के औक़ात जारी कर दिए हैं। कमेटी ने लोगों से अपील की है कि वे अनुशासन बनाए रखते हुए समय से पहले ईदगाह व मस्जिदों में पहुँचें।
दोनों संस्थाओं ने जनपदवासियों से ईद के मौके पर आपसी भाईचारा, अमन और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।
प्रशासन ने भी सुरक्षा एवं व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिससे त्योहार हर्षोल्लास और शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हो सके।
