Breaking
22 Jul 2026, Wed

बस्ती में पुलिस का पैदल मार्च, आमजन को दिया सुरक्षा का भरोसा

By Aijaz Alam Khan


बस्ती। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा आमजन में सुरक्षा का एहसास कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री अभिनन्दन ने बुधवार को पुलिस अधिकारियों एवं बल के साथ पैदल गश्त की।


इस दौरान पुलिस अधीक्षक के साथ अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री श्यामकांत एवं क्षेत्राधिकारी सदर श्री सत्येन्द्र भूषण तिवारी भी मौजूद रहे। पुलिस टीम ने प्रमुख मार्गों, बाजारों एवं संवेदनशील इलाकों में पैदल भ्रमण कर लोगों से संवाद किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।


पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक ने आम नागरिकों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि पुलिस हर समय जनता की सुरक्षा के लिए तत्पर है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, अपराध या संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।


अचानक हुई इस पैदल गश्त से असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया, वहीं आम नागरिकों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए खुद को सुरक्षित महसूस किया।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की गश्त आगे भी लगातार जारी रहेगी।


रिपोर्ट : परमानन्द मिश्रा
AKP News 786