Breaking
22 Jul 2026, Wed

बस–ट्रक हादसे में घायलों का त्वरित रेस्क्यू, अस्पताल भेजे गए — डीआईजी बस्ती

बस्ती।
थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत बस्ती–बांसी मार्ग पर ग्राम बरगदवा हरदिया चौराहे के निकट सोमवार को एक बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।


हादसे में घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद एंबुलेंस के माध्यम से सदर अस्पताल बस्ती भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने यातायात को नियंत्रित कर मार्ग को सुचारू कराया और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाया।
इस संबंध में पुलिस उपमहानिरीक्षक, बस्ती परिक्षेत्र ने बताया कि घायलों को शीघ्र चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई गई है तथा मामले में अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

–परमानन्द मिश्रा की रिपोर्ट
AKP News 786