दिनांक 29 जनवरी को विशेष अभियान के अंतर्गत अपने बूथ संख्या 414 पर सक्रिय सहभागिता निभाते हुए मतदाता जागरूकता का कार्य किया गया। इस दौरान फार्म-6 भरवाकर संबंधित बीएलओ को विधिवत जमा कराया गया एवं उसकी रसीद भी प्राप्त की गई।

यह अभियान लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रहा, जिसमें पार्टी के आदेशों का पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ पालन किया गया।

जनसंपर्क, संगठनात्मक अनुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता का यह कार्य सराहनीय रहा।डॉ रोली सिंह जिला अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा बस्ती उत्तर प्रदेश 310 बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र
रिपोर्ट : रिजवान खान
