Breaking
5 Sep 2026, Sat

महादेवा विधानसभा क्षेत्र में तेजा जी ने मनाया मकर संक्रांति महोत्सव, खिचड़ी सहभोज से दिया सामाजिक एकता का संदेश

By Aijaz Alam Khan

बस्ती : महादेवा विधानसभा क्षेत्र के युवा समाजसेवी नेता तेजस कुमार उर्फ़ तेजा जी ने कुदरहा स्थित श्रद्धा मैरिज हॉल में मकर संक्रांति का पर्व भव्य और गरिमामय ढंग से मनाया। इस अवसर पर आयोजित खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम में समाज के सभी वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और आपसी भाईचारे व सामाजिक एकता का संदेश दिया।


खिचड़ी सहभोज के माध्यम से सामाजिक समरसता, समानता और आपसी भेदभाव को मिटाने का सार्थक प्रयास किया गया। कार्यक्रम का माहौल सौहार्दपूर्ण रहा, जहां लोगों ने एक-दूसरे के साथ मिलकर पर्व की खुशियां साझा कीं।


इस मौके पर तेजा जी ने कहा कि क्षेत्र की जनता का उन्हें अपार स्नेह और समर्थन मिल रहा है, जो उनके लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि यदि जनता ने उन्हें चुनाव के माध्यम से सेवा का अवसर दिया, तो वे जनविश्वास पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे।


कार्यक्रम के सफल आयोजन ने न केवल मकर संक्रांति के सांस्कृतिक महत्व को उजागर किया, बल्कि सामाजिक सौहार्द और जनसेवा की भावना को भी मजबूती प्रदान की।

रिपोर्ट : परमानन्द मिश्रा
AKP News 786