Breaking
22 Jul 2026, Wed

महिला थाना बस्ती की पहल से टूटा परिवार फिर जुड़ा, पति-पत्नी साथ रहने को हुए राज़ी

By Aijaz Alam Khan

जनपद बस्ती महिला थाना में प्रभारी निरीक्षक डा० शालिनी सिंह की संवेदनशील पहल और काउंसलिंग के माध्यम से पति-पत्नी के बीच चल रहा लंबे समय का पारिवारिक विवाद सफलतापूर्वक सुलझा लिया गया।
साहिना परवीन पत्नी समसुल्लाह, निवासी ग्राम पचहर, थाना गौलहौरा, जनपद सिद्धार्थनगर के बीच विभिन्न कारणों से पारिवारिक मनमुटाव चल रहा था। आपसी मतभेदों के चलते दोनों पिछले कई महीनों से अलग-अलग रह रहे थे और साथ रहने को तैयार नहीं थे।
मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला थाना बस्ती में दोनों पक्षों को बुलाकर प्रभारी निरीक्षक डा० शालिनी सिंह द्वारा धैर्यपूर्वक काउंसलिंग की गई। समझाने-बुझाने और सकारात्मक संवाद के माध्यम से दोनों पक्षों की गलतफहमियां दूर की गईं।


काफी प्रयासों के बाद पति-पत्नी एक-दूसरे के साथ पुनः वैवाहिक जीवन बिताने के लिए सहमत हो गए। महिला थाना परिसर में आपसी सुलह-समझौता कराया गया, जिसके उपरांत दोनों को राज़ी-खुशी साथ विदा किया गया।
महिला थाना बस्ती की यह पहल एक बार फिर साबित करती है कि संवाद, संवेदना और विश्वास के सहारे टूटते परिवारों को फिर से जोड़ा जा सकता है।

रिपोर्ट परमानन्द मिश्रा

AKP News 786